स्क्रोल किजिये
स्क्रोल किजिये
विकल्प सूची

उपयोग निबंधन

संशोधन दिनांक: : 2022-01-23 08:33 am

उपयोग निबंधन

 

परिचय

ये सेवा की शर्तें (“शर्तें”, “सेवा की शर्तें”) www.sadhana.app पर स्थित हमारे वेब पेजों और वैदिक साधना लिमिटेड द्वारा संचालित हमारे मोबाइल एप्लिकेशन साधना (संयुक्त रूप से या व्यक्तिगत रूप से “सेवा”) के आपके उपयोग का प्रबंधन करतीं हैं । इसके साथ ही हमारी गोपनीयता नीति भी आपके उपयोग को प्रबंधित करतीं है और साथ ही यह भी स्पष्ट करती है की हम आपकी जानकारी को कैसे  एकत्रित, सुरक्षित और उसका प्रकटीकरण करते हैं। इसके बारे में अधिक जानने के लिए कृपया https://sadhana.app/privacy-policy/ पर जाएँ।  आपके हमारे साथ समझौते में निम्नलिखित शर्तें और गोपनीयता नीति दोनो आते हैं।

आप यह स्वीकार करतें हैं की आपने इस अनुबंध को पढ़ लिया है और उसे पालन करने लिए सहमत हैं। यदि आप अनुबंध से सहमत नहीं हैं (या अनुपालन नहीं कर सकते हैं), तो आप हमारी सेवा का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। लेकिन आप हमें namste@sadhana.app पर ईमेल करके ज़रूर बताएं ताकि समाधान खोजने का प्रयास किया जा सकें। ये शर्तें उन सभी आगंतुकों, उपयोगकर्ताओं और अन्य लोगों पर लागू होती हैं जो सेवा का उपयोग कर सकतें हैं या उपयोग करना चाहते हैं। हम किसी भी समय इन शर्तों को बदलने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। और सभी परिवर्तनों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड रखते हैं।

 

संचार

हमारी सेवा पर खाता निर्मित कर, आप हमारे द्वारा प्रेषित समाचार पत्रिका, मार्केटिंग, प्रचार सामग्री या अन्य जानकारी की सदस्यता लेने के लिए सहमति देते हैं। हालाँकि, आपके पास हमेशा इस प्रकार की सदस्यता को रद्द करने का विकल्प रहेगा। हर पत्र व्यवहार के अंत में “अन्सबस्क्राइब् लिंक ” के रूप में  आपके पास सदस्यता को  समाप्त करने का लिंक चुनने का विकल्प आपके लिए उपलब्ध रहेगा।\

 

विक्रय 

अगर आप (“विक्रय”) सेवा के माध्यम से उपलब्ध किसी भी उत्पाद या सेवा को क्रय करना  चाहते हैं, तो हम आपसे कुछ जानकारी प्रदान करने के लिए कह सकतें है, जो की आपकी ख़रीद से सम्बंधित रहेगी। जिसमें निम्न जानकारी आती है: बिना किसी सीमा के, आपका क्रेडिट कार्ड नंबर, आपके क्रेडिट कार्ड की समाप्ति तिथि, आपका बिलिंग पता, और आपका समान भेजने का पता।

यह जानकारी प्रदान कर आप आश्वासन देतें हैं की आपके पास स्वयं या प्रतिनिधि के तौर पर : i) क्रय करने के लिए क्रेडिट कार्ड (कार्डों) या अन्य भुगतान विधियों का उपयोग करने का कानूनी अधिकार है, और साथ ही (ii) आपके द्वारा दी गई जानकारी सत्य, स्पष्ट और पूर्ण है।

विक्रय सेवा के सुचारु संचालन  करने के लिए हम कुछ तृतीय पक्षीय सेवाओं की सहायता ले सकतें है और उन्हें नियुक्त कर सकतें हैं। अपना डेटा प्रदान कर आप हमें अधिकार देते हैं की हम इन तृतीय पक्षीय सेवा प्रदाताओं के साथ उस जानकारी को, हमारी गोपनीयता नीति के अनूरूप साँझा कर सकतें हैं।

हम आपके क्रय आदेश (ऑर्डर) को निम्नलिखित कारणों से किसी भी समय अस्वीकार करने या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।यह सूची केवल इन्ही कारणों तक सीमित नहीं है : उत्पाद या सेवा की उपलब्धता, उत्पाद या सेवा के विवरण या मूल्य में त्रुटियां, आपके आदेश में त्रुटि या अन्य कारण।

धोखाधड़ी या अनधिकृत या अवैध लेनदेन की संदेहास्पद स्तिथी में हम आपके क्रय आदेश (ऑर्डर) को अस्वीकार करने या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

 

उपलब्धता, त्रुटियाँ और अशुद्धियाँ

परिस्थितिवश हमें अपनी सेवा (सेवाओं)और अन्य वेब साईट्स की विज्ञापन सूचना में जानकारी संशोधित और निरूपित करने में देरी हो सकती है। यह भी सम्भव है की सेवा (सेवाओं) में प्रदान की गयी जानकारियों में  त्रुटियां या अशुद्धियां हो, या वे अपूर्ण और सामयिक ना हों। यह भी सम्भावना है की उत्पादों या सेवाओं का ग़लत मूल्यांकन हो, या उनका वर्णन सही ना हो, यह जानकारी कभी-कभार सेवा में अनुपलब्ध भी हो सकती है। दूसरे शब्दों में कहें तो हम किसी भी जानकारी के सटीक और सम्पूर्ण होने का शतप्रतिशत आश्वासन नहीं दे सकतें।

इसी कारण से हम बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय जानकारी को बदलने या अपडेट करने और त्रुटियों, अशुद्धियों या चूक को ठीक करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखते हैं।

 

भुगतान

यदि आप पुनरावर्ती तरीके से दान करने का चुनाव करतें हैं, तो सेवा के कुछ हिस्सों को सदस्यता के आधार पर बिल किया जा सकता है (“सदस्यता (ओं)”, “दान”, “भुगतान”)।दान करने के लिए आप एकबारगी दान या अग्रिम तौर  पर, या पुनरावर्ती तरीके से (“भुगतान चक्र”) को चुन सकते हैं। भुगतान चक्रों का चुनाव आप दान करते समय या दान संकल्प करते समय निर्धारित कर सकते हैं।

भुगतान को संसाधित करने के लिए क्रेडिट कार्ड सहित एक वैध भुगतान विधि की आवश्यकता होती है। आप वैदिक साधना लिमिटेड को एक वैध भुगतान विधि की जानकारी, जैसे आपका  पूरा नाम, पता, राज्य, पोस्ट कोड, टेलीफोन नंबर के सहित बिलिंग की सटीक और पूरी जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। ऐसी भुगतान जानकारी प्रदान करके, आप वैदिक साधना लिमिटेड को स्वचालित रूप से अधिकार प्रदान करतें करते हैं कि वह आपके खाते के माध्यम से किसी भी ऐसे भुगतान साधन के लिए सभी सदस्यता शुल्क वसूल कर सके।

यदि किसी अपरिहार्य कारण से स्वचालित बिलिंग विफल हो जाती है, तो वैदिक साधना लिमिटेड एक इलेक्ट्रॉनिक चालान जारी करेगा जिसका अर्थ है  कि आपको चालान में दी गयी जानकारी के अनुसार, भुगतान एक निश्चित समय सीमा के भीतर अब स्वयं करना होगा।

 

रिफंड

क़ानूनी मापदंडो के अलावा, सर्व प्रकार का दान अप्रतिदेय है। फिर भी हम कुछ विशेष परिस्थितियों में विषयानुसार मूल्यांकन कर धनवापसी का निर्णय ले सकतें है।

 

विषय

हमारी सेवा पर या उसके माध्यम से जो भी सामग्री आप प्रविष्ट या प्रदान करतें हैं उसकी वैधता, विश्वसनीयता और उपयुक्तता को सुनिस्चित करने का पूर्ण उत्तरदायित्व आपका है। सेवा पर कोई भी  सामग्री  प्रविष्ट या प्रदान  कर आप प्रत्याभूत करतें हैं : 

(i) सामग्री आपकी स्वयं की है (अर्थात्, इसके स्वामी आप हैं) और इसको उपयोग करने का आधिकार आपके पास है और साथ ही आपके पास, इन “उपयोग की शर्तों” के अनुरूप हमें उपयोग का लाइसेन्स प्रदान करने का अधिकार है। 

(ii) हमारी सेवा पर सामग्री प्रविष्ट या प्रदान करके आप यह भी प्रत्याभूत करतें हैं ऐसा करने से किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के गोपनीयता अधिकारों, प्रचार अधिकारों, कॉपीराइट, अनुबंध अधिकारों या किसी अन्य अधिकार का उल्लंघन नहीं हो रहा है। 

कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खाते को समाप्त करने का अधिकार हम सुरक्षित रखते हैं। आप सेवा पर या उसके माध्यम से किसी भी प्रविष्ट की जाने वाली किसी भी सामग्री के अपने सभी अधिकार बनाए रखते हैं और उन अधिकारों की सुरक्षा के लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं। आपके या किसी तीसरे पक्ष के द्वारा द्वारा हमारी सेवा पर या उसके माध्यम से प्रविष्ट सामग्री  के लिए कोई भी  जिम्मेदारी नहीं लेते हैं और कोई दायित्व नहीं लेते हैं। हालाँकि, सेवा का उपयोग करके और सामग्री प्रविष्ट करके आप हमें सेवा पर और उसके माध्यम से ऐसी सामग्री (जिसे सार्वजनिक जानकारी के लिए चुना गया है) का उपयोग करने, संशोधित करने, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने, पुन: पेश करने और वितरित करने का अधिकार और लाइसेंस प्रदान करते हैं। आप सहमत हैं कि इस लाइसेंस में सेवा के अन्य उपयोगकर्ताओं को आपकी सामग्री उपलब्ध कराने का अधिकार भी शामिल है, जो इन शर्तों के अधीन आपकी सामग्री का उपयोग भी कर सकते हैं।

वैदिक साधना लिमिटेड के पास अधिकार है की उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रदान की गई सभी सामग्री की निगरानी और संपादन कर सके पर यह उसका दायित्व नहीं है। इसके अलावा, इस सेवा पर या इसके माध्यम से मिली सामग्री, वैदिक साधना लिमिटेड की संपत्ति है या उसके द्वारा अनुमति प्राप्त कर उपयोग की जाती है।हमारी ओर से स्पष्ट अग्रिम लिखित अनुमति के बिना आप इस सामग्री का , व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए या व्यक्तिगत लाभ के लिए, पूर्ण या आंशिक रूप से, वितरित, संशोधित, संचारित, पुन: उपयोग, डाउनलोड, रीपोस्ट, कॉपी या उपयोग नहीं कर सकते हैं।

 

निषिद्ध उपयोग 

आप सेवा का उपयोग शर्तों के अनुसार, केवल वैध उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं। आप यह भी सहमति देते हैं की सेवा का उपयोग निम्न में से किसी भी बिंदु के लिए नहीं करेंगे: 

  • किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कानून या विनियम का उल्लंघन करने वाला कृत्य।
  • किसी भी ऐसे कार्य को करने के लिए जिससे किसी का शोषण हो या ऐसी अनुचित सामग्री प्रकाशित करने के लिए जिससे किसी नाबालिग का शोषण हो या उसे कोई नुक़सान पहुँचे।
  • किसी भी विज्ञापन या प्रचार सामग्री को संचारित करने के लिए जिसमें “जंक मेल”, “श्रृंखला पत्र”, “स्पैम” या अन्य ऐसा कोई भी माध्यम और पत्राचार शामिल है।
  • ऐसे किसी भी कृत्य को करने या शामिल होने के लिए जो किसी के सेवा के उपयोग को बाधित करता हो या उन्हें सेवा का आनंद लेने में बाधा पहुँचाता हो। इसमें ऐसा कार्य भी शामिल है जो हमारे द्वारा निश्चित मापदंडो के अनुरूप किसी कंपनी या सेवा के उपयोगकर्ताओं को नुक़सान पहुँचा सकता हो या उन्हें किसी क़ानूनी दायित्व की मर्यादा में बाँध सकता हो।

इसके अतिरिक्त, आप निम्न में से किसी भी कार्य को ना करने पर भी सहमति देते हैं:

  • सेवा को ऐसे अनुचित तरीक़े से उपयोग करने के लिए जिससे किसी को क्षति पहुँचे, या उन्हें अक्षम बनाए, या सेवा को कोई क्षति पहुँचाये, या किसी दूसरे पक्ष को सेवा का पूर्ण रूप से या सामयिक रूप से उपयोग करने में बाधित करें।
  • सेवा के ऊपर किसी भी रोबोट, स्पाइडर, या अन्य स्वचालित उपकरण, प्रक्रिया, या साधन का उपयोग कर उसकी निगरानी करने या उसकी सामग्री की प्रतिलिपि बनाने के लिए।
  • किसी भी हस्तचलित (मैन्यूअल) प्रक्रिया के द्वारा, हमारी पूर्व लिखित अनुमति के बिना अनधिकृत रूप से सेवा की सामग्री की प्रतिलिपि बनाने के लिए या कोई और अनाधिकृत कार्य को करने के लिए।
  • किसी भी उपकरण, सॉफ्टवेयर, या रूटीन का उपयोग करना जो सेवा के सुचारु संचालन के साथ हस्तक्षेप करता है।
  • किसी भी वायरस, ट्रोजन हॉर्स, वॉर्म्ज़, लॉजिक बाम्ज़ या ऐसे ही किसी दुर्भावनापूर्ण सामग्री को सेवा में डालने के लिए जो सेवा को नुक़सान पहुँचाये।
  • ऐसे किसी भी कार्य के लिए जिससे सेवा में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर सकें या उसमें हस्तक्षेप या क्षति पहुँचे, इसमें वह कार्य भी शामिल हैं जो सेवा की क्षमता, कार्य या उसके सर्वर और उससे जुड़े किसी भी सर्वर को हानी पहुँचाये या बाधित करे।
  • डिनाइयल ओफ़ सर्विस या डिस्ट्रिब्यूटेड डिनाइयल ओफ़ सर्विस के द्वारा सेवा पर हमला करना।
  • ऐसा कोई भी कार्य जिससे कम्पनी की रेटिंज़ को क्षति पहुँचे या वे झूठी साबित होती हों।
  • या ऐसा कोई भी प्रयास जिससे सेवा के सुचारु संचालन में बाधा पहुँचती हो।

 

एनालिटिक्स

हम अपनी सेवा के उपयोग के प्रबोधन और विश्लेषण करने के लिए तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाताओं को नियुक्त कर सकते हैं।

अन्य वेब साइट्स के लिंक

हमारी सेवा में आपको तृतीय पक्षीय वेब साइटों या सेवाओं के लिंक मिल सकते हैं जो वैदिक साधना लिमिटेड के स्वामित्व या नियंत्रण में नहीं हैं।

वैदिक साधना लिमिटेड का किसी तीसरे पक्ष की वेब साइटों या सेवाओं की सामग्री पर कोई नियंत्रण नहीं है और साथ ही उनकी गोपनीयता नीतियों या प्रथाओं के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं है । इन संस्थाओं, वक्तियों या उनकी वेबसाइटों के द्वारा की गयी किसी भी पेशकश की ज़िम्मेदारी  हम नहीं लेते हैं।

आप यह भी स्वीकृति देतें हैं की, अगर आप इन तृतीय पक्षीय वेबसाइटों की किसी भी सामग्री या सेवा  का प्रयोग करतें हैं तो यह पूरी तरह आपकी इच्छा और जवाबदारी के अंतर्गत  होगा और इसके उपयोग से कथित तौर पर होने वाली किसी भी क्षति या हानि के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से वैदिक साधना लिमिटेड जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगी ।

हम आपको किसी भी तीसरे पक्ष की वेब साइटों या सेवाओं के नियमों, शर्तों और गोपनीयता नीतियों को पढ़ने की दृढ़ता से सलाह देते हैं।

 

आपका खाता 

हमारे साथ खाता बना कर आप प्रत्याभूत करते हैं कि आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, और यह कि आपके द्वारा हमें प्रदान की जाने वाली हर जानकारी सामयिक, सटीक, पूर्ण और वर्तमान है। गलत, अधूरी या अप्रचलित जानकारी के परिणामस्वरूप सेवा पर आपका खाता तत्काल प्रभाव से समाप्त हो सकता है। आप अपने खाते और पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं, जिसमें आपके कंप्यूटर और/या खाते तक पहुंच पर प्रतिबंध शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। आप अपने खाते और/या पासवर्ड के अंतर्गत होने वाली किसी भी और सभी गतिविधियों या कार्यों के लिए ज़िम्मेदारी स्वीकार करने के लिए सहमत हैं, चाहे आपका पासवर्ड हमारी सेवा या किसी तृतीय-पक्षीय सेवा के पास हो। सुरक्षा के किसी भी उल्लंघन या अपने खाते के अनधिकृत उपयोग के बारे में जानकारी होने पर हमें तुरंत सूचित करना आपकी ज़िम्मेदारी है । आप उपयोगकर्ता नाम के रूप में ऐसे किसी भी नाम का प्रयोग नहीं कर सकते जो अन्य व्यक्ति या संस्था का हो या उनके स्वामित्व में हो। या जो कानूनी रूप से उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं है, इसमें वह नाम या ट्रेडमार्क  भी आता है जो आपके अलावा किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के अधीन है। आप उपयोगकर्ता नाम के रूप में किसी भी ऐसे नाम का उपयोग नहीं कर सकते जो आपत्तिजनक, अश्लील हो। हम सेवा से इनकार करने, खातों को समाप्त करने, सामग्री को हटाने या संपादित करने, या अपने विवेकाधिकार पर क्रय आदेश (ऑर्डर) को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

 

बौद्धिक संपदा

सेवा और इसकी मूल सामग्री (उपयोगकर्ताओं द्वारा मुहैया सामग्री को छोड़कर), विशिष्ट सुविधाएँ औरकार्यक्षमतायें  वैदिक साधना लिमिटेड और इसके लाइसेंसकर्ताओं की विशिष्ट संपत्ति हैं और रहेगी। आप इस सामग्री को हमारी ओर से स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना, व्यावसायिक उद्देश्यों या व्यक्तिगत लाभ के लिए, पूर्ण या आंशिक रूप से, वितरित, संशोधित, संचारित, पुन: उपयोग, डाउनलोड, रीपोस्ट, कॉपी या उपयोग नहीं कर सकते हैं।

यह सेवा, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, और अन्य समबंधित विश्वस्तरीय कानूनों द्वारा संरक्षित है। वैदिक साधना लिमिटेड की पूर्व लिखित सहमति के बिना किसी भी उत्पाद या सेवा के संबंध में हमारे ट्रेडमार्क और ट्रेड ड्रेस का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

 

समापन

आपके खाते को बंद या निलम्बित करने का अधिकार हमारे पास पूर्णतया सुरक्षित है। इसके लिए हम कोई पूर्व सूचना या दायित्व वहन करने के लिए बाध्य नहीं हैं। इस निर्णय के कई कारण हो सकतें हैं जिसमें शर्तों का उल्लंघन शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।

यदि आप अपना खाता समाप्त करना चाहते हैं, तो आप बस सेवा का उपयोग बंद कर सकते हैं।

शर्तों के सभी प्रावधान जो उनकी प्रकृति अनूरूप समाप्ति से बचे रहना चाहिए, समाप्ति से बचे रहेंगे, जिसमें बिना किसी सीमा के, स्वामित्व प्रावधान, वारंटी अस्वीकरण, क्षतिपूर्ति और देयता की सीमाएं शामिल हैं।

 

सेवा में परिवर्तन

हमारी पूर्ण सेवा या उसका कोई भाग या कोई भी सामग्री जो हमारी सेवा के द्वारा प्रदान की जा रही है, उसे बिना पूर्व सूचना वापस लेने या संशोधित करने का अधिकार हमारे पास सुरक्षित हैं। यदि किसी भी कारण से कुछ अंतराल के लिए सेवा का कोई भी हिस्सा अनुपलब्ध रहता है तो हम उत्तरदायी नहीं होंगे। समय-समय पर, हम उपयोगकर्ताओं (पंजीकृत भी शामिल) के लिए सेवा के कुछ हिस्सों, या संपूर्ण सेवा को प्रतिबंधित कर सकते हैं।

 

शर्तों में संशोधन

हम इस साइट पर संशोधित शर्तों को प्रविष्टि करके किसी भी समय शर्तों में संशोधन कर सकते हैं। इन शर्तों की यथोचित समय पर समीक्षा करना आपकी ज़िम्मेदारी है। शर्तों के संशोधन की प्रविष्टि उपरांत अगर आपका प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग जारी रखना यह दर्शाता है की आप परिवर्तनों को स्वीकार करते हैं और उनसे सहमत होते हैं।

आपसे अपेक्षित है की आप इस पृष्ठ को पुनः- पुनः देखें, ताकि सारे परिवर्तनो से अवगत रह सकें,  क्योंकि वे आपके लिए बाध्यकारी हैं। किसी भी संशोधन के प्रभावी होने के बाद हमारी सेवा का उपयोग या उपयोग जारी रखते हुए, आप संशोधित शर्तों से बाध्य होने के लिए सहमत हैं। यदि आप नई शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो अब आप सेवा का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

सहमति 

हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा या अन्य सेवाओं का उपयोग करके, आप स्वीकार करते हैं कि आपने सेवा की इन शर्तों को पढ़ लिया है और उन्हें मानने के लिए सहमत हैं।

 

संपर्क करें

कृपया अपनी प्रतिक्रिया, टिप्पणियाँ, तकनीकी सहायता के लिए हमसे सम्पर्क करें इस ईमेल पर: namaste@sadhana.app

 

ऐप प्राप्त करें